ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने ली कोरोना वैक्सीन, लोगों से भी टीका...

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने ली कोरोना वैक्सीन, लोगों से भी टीका लगवाने की अपील

02-Apr-2021 12:50 PM

PATNA : देश में अब 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन मिलनी शुरू हो गई है. बिहार में कल इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की थी.  वहीं आज बिहार सरकार में श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने आज PMCH में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली. इस दौरान PMCH के अधीक्षक डॉ. इंद्र शेखर ठाकुर और संयुक्त श्रम आयुक्त विरेंद्र कुमार उपस्थित थे. 


कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मंत्री जीवेश कुमार ने बिहार के लोगों से भी आगे आकर टीकाकरण अभियान का हिस्सा बनने की अपील की. श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि जिन लोगों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा की है वह किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका ले सकते हैं. साथ ही लोगों को भी प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों इस वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा ले पाएं. 


आपको बता दें कि बिहार में गुरुवार से 45 और उससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सरकार ने सभी शिक्षकों और राज्य सरकार के कर्मियों को टीका देने का फैसला भी किया है. राज्य सरकार के कर्मियों के अलावा उनके परिजनों को भी टीका लगाया जा रहा है. बिहार में अबतक करीब 29 लाख लोगों ने कोरोना का टीका ले लिया है और सरकार की तरफ से लोगों से टीकाकरण अभियान में शामिल होने की अपील की जा रही है.