JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट
19-Feb-2020 02:08 PM
PATNA : शरद यादव को सीएम फेस बताने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा की उम्मीदों पर आ पूरी तरह से पानी फिर गया। शरद यादव ने आज से तेजस्वी का नेतृत्व कुबूल कर लिया है। इससे पहले मांझी-कुशवाहा और सहनी के साथ अलग बैठक पर शरद यादव ने आरजेडी की नींद उड़ा दी थी।
शरद यादव ने आज साफतौर पर कह दिया है कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के नेता हैं। मैं सीएम फेस का दावेदार नहीं हूं। साथ ही उन्होनें बिहार में तीसरे मोर्चे की संभावना को सिरे से नकार दिया है। शरद यादव ने कहा कि आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है और हमारी कोशिश है कि सभी विपक्ष एकजुट होकर अगले चुनाव में एनडीए का मुकाबला करे।
शरद यादव के तेवर उसी वक्त ढीले नजर आने लगे थे कि जब उन्होनें रांची के रिम्स में पिछले दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात की थी। लालू से मुलाकात के ठीक एक दिन पहले शरद यादव ने HAM अध्यक्ष जीतन राम मांझी, RLSP अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी के साथ बैठक की थी। बैठक के बाद महागठबंधन खेमे में खलबली मच गयी थी। दरअसल मांझी-कुशवाहा ने शरद यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने की मांग उठा डाली थी। इसके बाद बिहार में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट तेज हो गयी थी।
हालांकि तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट के बीच जो खबरें आयी कि ये बैठक अपनी-अपनी महात्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रायोजित किया गया था। दरअसल शरद यादव की बेचैनी है कि वे राज्यसभा में अपनी सीट पक्की करना चाहते हैं। वहीं मांझी-कुशवाहा महागठबंधन के अंदर कोआर्डिनेशन कमिटी का गठन करवाना चाहते है ताकि आरजेडी-कांग्रेस की मनमानी नहीं चल सके। चुनावी साल में सभी ज्यादा से ज्यादा सीटें झटकने को बेताब है और इसी की वजह से महागठबंधन की अंदरूनी राजनीति उफान पर है।