बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
13-May-2020 02:10 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL: सुपौल में एक हैवान पति ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया। सोए अवस्था में सुबह-सुबह तेजाब डालकर पति अपने परिवार वालों के साथ फरार हो गया। तड़पती पत्नी को गांव वालों ने राघोपुर अस्पताल पहुंचाया ।फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
यह घटना राघोपुर थाना इलाके के धरहरा गांव स्थित धोबी टोला की है। जहां मो. नौशाद नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी के उपर शराब के नशे में धुत होकर तेजाब डाल दिया।इस बाबत पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति उसके साथ दहेज को लेकर अक्सर मारपीट किया करता था। कल देर रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया था । इस दौरान नोकझोंक में ननद ने कहा कि इसके चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दो। जिसके बाद सब ने मुझे सोने दिया और सोए अवस्था में सुबह 4:00 बजे मेरे चेहरे के ऊपर तेजाब डाल दिया और सभी फरार हो गए ।
वहीं पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि दहेज को लेकर गांव में भी कई बार पंचायत हुई और गांव के सरपंच के कहने पर ही अपनी बेटी को वहां रहने दिया था। आरोपी नौशाद कि इससे पहले भी कई शादी हो चुकी है और पीड़ित नजराना खातून उसकी तीसरी बीबी है।वहीं राघोपुर अस्पताल के चिकित्सक ने भी पीड़ित लड़की के तेजाब से घायल होने की पुष्टि की है।हालांकि राघोपुर पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।