ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / news / BIHAR NEWS : शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गई पटना पुलिस पर जानलेवा...

BIHAR NEWS : शराब तस्करों को गिरफ्तार करने गई पटना पुलिस पर जानलेवा हमला, जमकर बरसाए ईंट-पत्थर

30-Sep-2024 10:44 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर आए दिन अपराधी आम के साथ साथ खास लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन, पुलिस कार्रवाई के बीच कई जगहों से अपराधियों के द्वारा पुलिस पर हमले किए जाने की खबर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां पटना पुलिस पर हमला हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत चीना कोठी में मधनिषेध छापामारी के दौरान  शराब के नशे में तीन व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसे थाना लाने के दौरान उनके परिवार के लोगों के द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को हिरासत से छुडाने का प्रयास की गई। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान  पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर चलाए गए। 


वहीं, इस घटना में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। हालांकि पुलिस ने उन आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस  तीनों आरोपी को थाने में लाकर अल्कोहल की जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई कर रही है। यह घटना बीते रात की बताई जा रही है। पटना पुलिस शराब की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान पटना पुलिस पर हमला हुआ है। 


बता दें कि, बिहार में 2016 से ही शराबबंदी कानून लागू है। बावजूद इसके राज्य में धड़ल्ले से शराब के कारोबार जारी है। पुलिस लगातार इन अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। सभी जिलों में कार्रवाई कर शराब के अवैध कारोबारी को पकड़ने की कवायद जारी है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने तीन नशेड़ियों को दबोचा है।