ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

शराब पार्टी में हुई फायरिंग, पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या

29-Apr-2023 09:01 AM

By First Bihar

ARA : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि राज्य में आए दिन अपराधी जहां चाह रहे हैं वहां अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर जिले के उदवंतनगर से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर डाली है। अपराधियों ने पहले पंचायत समिति सदस्य को अपने पास बुलाया फिर सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लोग आराम से वहां से फरार हो गए। जबकि, घटना  के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने हत्या की पुष्टि कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेलाउर पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दीपक साव कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहे थे, उसी में किसी बात को लेकर आपस मे झगड़ा हुआ और मौके पर ही गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक मौके पर 5-6 की संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया। इन्होंने दीपक साव को सिर में गोली मारी गई है. वो बेलाउर गांव निवासी नंद कुमार साह उर्फ ढोढा के पुत्र थे। 


एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के साथ रहे कुछ लड़कों की ओर से गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी मिली है। वहीं, घटना का स्प्ष्ट कारण अभी पता नहीं चल पाया है. मौके पर एएसपी और कई थानों की टीम कैम्प कर रही है।  इनलोगों के तरफ से अपराधियों को दबोचने की कार्रवाई हो रही है। 


आपको बताते चलें कि, भोजपुर में पंचायत चुनाव के बाद से ही पंचायत प्रतिनिधि अपराधियों के टारगेट पर हैं। पंचायत चुनाव के करीब डेढ़ साल बाद दूसरे पंचायत प्रतिनिधि की हत्या कर दी गई। बता दें कि चुनाव के कुछ दिन बाद 15 नवंबर 2021 को चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मुखिया संजय सिंह चरपोखरी थाने के बजेन गांव के रहने वाले थे।