गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
02-Oct-2022 11:35 AM
DARBHANGA: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जेडीयू और आरजेडी के नेताओं को नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं, राहुल गांधी पद यात्रा कर भारत को एक सूत्र में बांधने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी के बयान से हमें लगता है कि ये दोनों कहीं न कहीं बीजेपी से गाईड हो रहे हैं। उन्होंने शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह सिंह से कहा है कि आप दोनों सरकार को बेहतर तरीके से चलने दें।
पप्पू यादव ने बिहार के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम लालू यादव से आग्रह करेंगे कि इस तरह के बयानबाजी से पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ रहा है। ऐसी बातों से सरकार की अस्थिरता दिखती है। पदाधिकारियों को लगता है कि सरकार ऐसे ही आती और जाती रहेगी। हमें कहने वाला कोई नहीं है।
इसी दौरान पप्पू यादव ने सुशील मोदी पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी टाइप के लोगों के पास कोई काम नहीं है। ये लोग उल्टा पुल्टा बयान देकर सुर्खियों में बना रहना चाहते हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्ष एक हो गए। 2024 आने में कितना दिन बांकी है। इसीलिए महागठबंधन के लोगों को 2024 के चुनाव तक ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए।