हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
20-Sep-2019 04:13 PM
PATNA : राज्य सरकार अपनी सेवा कर्मियों को वेतन का भुगतान अब CMFS के जरिए कर रही है। CMFS में तकनीकी खामी के कारण वेतन भुगतान में पिछले महीने देरी हुई थी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को पत्र भी लिखा था। अब शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी न हो इसके लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने नया आदेश जारी किया है।
आरके महाजन ने राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को यह आदेश दिया है कि अब CMFS के माध्यम से शिक्षकों को वेतन भुगतान होने के बाद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को वेतन दिया जाए। आरके महाजन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकेत्तर कर्मियों का वेतन भुगतान ससमय हो जाए। ऐसा होने के बाद ही जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिले के अन्य पदाधिकारियों का वेतन भुगतान किया जाए।
आरके महाजन ने सितंबर महीने का वेतन हर हाल में 1 अक्टूबर तक भुगतान करने का आदेश दिया है। आरके महाजन ने इस बात को गंभीरता से लिया है कि पिछले महीने CMFS के माध्यम से कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो सका लेकिन शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को वेतन मिल गया। शिक्षा विभाग के इस फैसले के पीछे यह प्रयास है की वेतन भुगतान में देरी को लेकर शिक्षकों के बीच असंतोष फैले।