चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
19-Feb-2021 09:11 AM
PATNA : शिक्षा विभाग ने अकेडमिक सेशन 20-21 के लिए जरूरी ऐलान किया है जिसके मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के 1.60 करोड़ बच्चों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया जायेगा. हालांकि, प्रमोट करने से पहले इन बच्चों को अपनी वर्तमान कक्षा की बुनियादी अध्ययन सामग्री पढ़ायी जायेगी. बता दें कि कोरोना के चलते क्लास नहीं चल पाए जिस वजह से शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है. इसके मुताबिक इन बच्चों को अगली कक्षा में तभी प्रवेश मिलेगा, जब वे अपनी पिछली कक्षा की पढ़ाई तीन महीने तक पढ़ लेंगे.
जानकारी के मुताबिक तीन महीने की इस पढ़ाई को कैच-अप कोर्स कहा जा रहा है. इसके जरिये बच्चे को प्रमोट पिछली कक्षा की बेसिक जानकारी दी जायेगी. दरअसल, पूरे शैक्षणिक सत्र में एक भी दिन औपचारिक तौर पर कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं. शिक्षा विभाग ये क्लास मार्च के बीच से शुरू कर सकता है.
इस क्लास में बच्चों को किसी कक्षा विशेष की अध्ययन सामग्री की बुनियादी जानकारी कम समय में बच्चों को दी जाती है, ताकि वे अगली कक्षा की विषय सामग्री को अच्छी तरह समझ सकें. इसके लिए किसी कक्षा विशेष के बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री भी सुनिश्चित की जाती है.