Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
04-Feb-2022 11:58 AM
PATNA : तीन साल से सिर्फ आश्वासन मिलने आज शारीरिक शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास का घेराव करने शारीरिक शिक्षक अभ्यर्थी आज पहुंचे. काफी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी पहुंचे हैं. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया. बिना लिखित आश्वासन मिले हम लोग वापस नहीं जायेंगे.
छात्रों का कहना है कि लगभग तीन साल से हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारी नहीं सुन रही है. इसको लेकर आज हम शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचे. शिक्षकों का कहना है कि 2019 में परीक्षा दिए थे, 2020 में रिजल्ट आ गया था लेकिन अभी तक हमलोगों की बहाली नहीं हुई है. हमलोग की सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द हमलोगों की नौकरी दी जाए.
वहीं शिक्षा मंत्री से मिलने के लिए दो लोगों के प्रतिनिधिमंडल को भेज दिया गया है. बाकी सारे अभ्यर्थी गेट पर आकर नारेबाजी भी कर रहे हैं और जल्द नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. पुरुष अभ्यर्थियों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुई हैं. साथ ही हाथों में पोस्टर भी लिए हुए हैं. सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
एक शिक्षक ने कहा कि कोरोना का हवाला देकर तीन साल से हमें लटकाया गया है. हम लोग का नीट क्लीन परीक्षा रिजल्ट जारी हुआ था. 8 हजार की भर्ती में 3530 लोग का सिलेक्शन हुआ था. मंत्री जी टीवी पर आते हैं कहते हैं आज कल में हो जायेगा, जल्दी ही हो जायेगा, लेकिन इनका जल्दी पता नहीं कब होगा. जब हम लोग का उम्र निकल जायेगा तब करेंगे बहाली. हम लोग घर से पैसा भी नहीं लेते.