चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
23-Jan-2023 08:03 PM
By SAURABH KUMAR
SHEOHAR: शिवहर में पूर्व मुखिया पति जगदीश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने हरनहिया चौर में इस घटना को अंजाम दिया है। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
तरियानी प्रखंड के माधोपुर छाता की पूर्व मुखिया जयमाला देवी के पति व सामाजिक कार्यकर्ता 65 वर्षीय जगदीश राय को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी बाइक छोड़कर भाग गये।
घटना की सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी ,एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, टाउन थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर समर्थ कुमार सहित पुलिस बल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
गौरतलब है कि माधोपुर छाता की पूर्व मुखिया जयमाला देवी के पति जगदीश राय सामाजिक व्यक्ति थे। रोजाना शाम को वे जिला गेट के पास आकर लोगों से मिला करते थे। इसी दौरान शिवहर से घर लौट बाइक से लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि हरनाही के आगे बांस गाछी के पास अपराधियों ने गोली मारी है। आसपास के लोगों की नजर गयी तब लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद अपराधी बाइक छोड़कर मौके से भागने में सफल हो गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।