दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jun-2020 02:14 PM
By SAURABH KUMAR
SHEOHAR : शिवहर के पिपराही थाना इलाके के मसौढ़ा से बड़ी खबर सामने आ रही हैं. शादी के दिन ही युवक शव कुएं से बरामद किया गया है, जिसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है.
शव की पहचान मसौढा गांव के वार्ड- 9 निवासी राम लाल दास के 25 साल के बेटे राज नारायण कुमार के रूप में की गई हैं. बताया जाता हैं कि कुछ महिलाएं पूजा करने के लिए कुएं के पास गई तो शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया. गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.
वहीं रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि युवक की शादी आज सीतामढ़ी जिले के बेलसंड प्रखण्ड क्षेत्र के मधकौल गांव में होने वाली थी.मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार तक वह घर पर ही था. उसके बाद से वह गायब हो गया था. वही पिपराही थानाध्यक्ष ने बताया हैं कि मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा लग रहा है. बाकि जांच की जा रही है, उसके बाद ही मामला के पीछे का कारण पता चलेगा.