अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
16-Aug-2020 04:30 PM
By Rohit Sinha
SHEKHPURA: सदर अस्पताल में दिनदहाड़े वार्ड से एक नवजात को चुरा लिया गया. बच्चा चोरी के बाद सदर अस्पताल में कोहराम मच गया. सदर अस्पताल में ही मौजूद परिजन बच्चा चोर की तलाश में जुट गए. घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची.
बताया जा रहा है कि एक अज्ञात महिला मुंह में मास्क लगाकर पीड़िता के पास पहुंची और पिता को बच्चा दिखाने के नाम पर मां की गोद से बच्चे को ले लिया. चुराने वाली महिला ने नवजात को इसकी मां से यह कहकर लिया कि बच्चा को इसके पिता को दिखाना है और नवजात को लेकर फरार हो गयी.
नवजात की चोरी के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. मौके पर पहुची नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के फुटेज को खंगाला गया है. जिसमे एक महिला मुंह ढके हुए बच्चा ले जाते दिख रही है. इस फुटेज के सहारे महिला चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.