बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
30-Jan-2020 07:49 AM
PATNA: देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए शरजील इमाम को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मंगलवार को शरजील इमाम को जहानाबाद के काको गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया था. शरजील की गिरफ्तारी फिल्मी स्टाइल में हुई थी. उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने शरजील की गर्लफ्रेंड से मदद ली थी.
शरजील की गिरफ्तारी में उसकी प्रेमिका का बड़ा रोल था. उसकी गिरफ्तारी में चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि अरेस्ट होने से बचने के लिए शरजील अंडरग्राउंड हो गया था. उस दौरान वो केवल अपनी प्रेमिका के संपर्क में था. शरजील के भाई और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में इसका पता चला.
जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और शरजील उसमें फंस गया. शरजील को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से संपर्क किया. पुलिस के कहने पर शरजील की प्रेमिका ने ही उसे फोन करके टोला गांव के पास इमामबाड़ा में मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही शरजील अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.