DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर
06-Oct-2024 01:49 PM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार के कैमूर से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ट्रैक्टर हादसे का शिकार हो गया। अब इस घटना में दो महिला की मौत हो गयी जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना हनुमान घाटी के जलेबिया मोड़ की बतायी जा रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दो महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़िया गांव निवासी रामसूरत बिन्द की पत्नी कलावती देवी और पहड़िया गांव निवासी स्वर्गीय बीगन शर्मा की पत्नी माना कुंवर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी अधौरा पहाड़ी के धरती माता मंदिर से पूजा पाठ कर अपने घर के लिए लौट रहे थे। तभी हनुमान घाट में जलेबिया मोड़ के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस द्वारा सभी को इलाज के लिए भगवनपुर पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को भभुआ सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां कलावती देवी को सदर अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरी माना कुंवर का सदर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर, इस घटना को लेकर भभुआ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर देख बनारस रेफर कर दिया गया है। बांकी सभी घायलों का चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद बताया जा सकता है कि क्या स्थिति है ?