मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jan-2023 11:00 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में शराब को लेकर जहां हायतौबा मचा हुआ है तो वहीं धंधेबाज शराब तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने ऐसे ही नायाब तरीके का भंडाफोड़ किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर इलाके में छापेमारी कर सड़क के अंदर बने सिबरेज के चैंबर से शराब की खेप को जब्त किया है। जब्त किए गए 80 लीटर शराब अलग-अलग ब्रांड का है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
पूरे मामले पर उत्पाद निरीक्षक कुमार अभिनव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की सड़क के नीचे सिबरेज के गड्ढा में शराब को स्टॉक किया गया है। जमीन खोदकर तो कई बार शराब बरामद हो चुकी है लेकिन, यह पहला मामला था जिसमें सड़क के नीचे शराब होने की बात सामने आई। सूचना के आधार पर छापेमारी टीम मौके पर पहुंची। वहां पर ढलाई वाला रोड था, जो बस्ती के अंदर जाता था। रोड के बीचोबीच गोल आकार का स्लैब रखा हुआ दिखा। इसे देखकर टीम को संदेह हुआ तो स्लैब हटाया गया। अंदर से चार बोरियां शराब बरामद की गई।
उत्पाद निरीक्षक ने बताया की शराब महंगे ब्रांड की थी। इसमें ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग समेत अन्य ब्रांड थे। इसे जब्त कर लिया गया। उन्होंने कहा की घटनास्थल को देखकर प्रतीत हो रहा था की रोड बनने के बाद इसमें गड्ढा सिबरेज के लिए किया गया था। गड्ढे के अंदर छह फीट का गोल आकार का सीमेंट का ढाला हुआ रिंग मिला। इससे पानी का रिसाव होने से बचाने के लिए डाला गया था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि शराब माफिया के खिलाफ उत्पात विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।