मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-May-2023 06:37 PM
By mritunjay
ARWAL: सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में दूसरे राज्यों से शराब पहुंचने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां कलेर थाने की पुलिस ने ट्रक से एक करोड़ रुपए की शराब को जब्त किया है। शराब को धान की भूसी के भीतर छिपाकर लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
अरवल डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम एन एच 139 पर नंदिनी होटल के पास वाहनों की जांच कर रही थी, तभी औरंगाबाद की तरफ से आ रहे एक ट्रक पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस ने ट्रक को रोक कर उसकी तलाशी शुरू की तो ड्राइवर और खलासी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस टीम ट्रक को जब्त कर थाने ले आई, जहां तलाशी के दौरान धान की भूसी में छिपाकर रखी गई करीब एक करोड़ की शराब बरामद हुई।
ट्रक से कुल 773 कार्टून में अलग अलग कंपनियों के 23004 बोतल शराब बरामद की गई है। बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार हुए ड्राइवर और खलासी को धर दबोचा। गिरफ्तार ड्राइवर शंभूलाल नायक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और खलासी केशी लाल मीणा उदयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार ड्राइवर और खलासी को जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि शराब को पकड़ने वाली टीम को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।