तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
26-Feb-2021 01:47 PM
PATNA : शराबबंदी को लेकर बीजेपी के नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा बयान दिया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी नहीं है. हालांकि उन्होंने इसके लिए कुछ पुलिस और माफियाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वो लोग अवैध रुप से बिहार में शराबबंदी को सफल होने नहीं दे रहे हैं.
बीजेपी विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने शराबबंदी में ढिलाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर कोई संशोधन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी सफल नहीं है. उन्होंने इसके लिए पुलिस वालों को जिम्मेवार ठहराया है. ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि जिस ईमानदारी के साथ पुलिस वालों को इस कार्य में लगना चाहिए वो उतने ईमानदार नहीं हैं.
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा कि बिहार सरकार को एक संशोधन करना चाहिए कि शराबबंदी कानून में पुलिस की टीम को शामिल न करके उत्पाद विभाग के साथ एक पुलिस की विशेष टीम बनानी चाहिए. उस टीम में थाने की पुलिस को सामिल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि थाना पुलिस को शराब के अवैध कारोबार से निपटने की जिम्मेदारी से मुक्त रखा जाए. क्योंकि वो लोग न तो शराबबंदी को पूरी तरह से सफल बना रहे हैं और न ही क्राइम कंट्रोल कर पा रहे हैं.