ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

शराबबंदी के बाद बिहार में दूसरे नशे का चलन बढ़ा! अरवल में पकड़ी गई गांजा की बड़ी खेप

11-Jul-2023 07:29 PM

By mritunjay

ARWAL: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद नशे के शौकीन लोग दूसरे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे राज्यों से बिहार पहुंच रही शराब की खेप के साथ साथ अफीम और गांजा जैसे नशीले पदार्थ भी भारी मात्रा में पकड़े जा रहे हैं। अरवल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपए का गांजा जब्त किया है। 


दरअसल, अरवल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 139 से एक पिकअप वैन गुजरने वाली है, जिसपर भारी मात्रा में गांजा लोड है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। कलेर थाने की पुलिस टीम ने पहाड़पुर मोड़ के पास सघन वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को औरंगाबाद की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आती दिखी।


पुलिसकर्मियों ने वैन को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो वे दंग रह गए। पिकअप वैन पर करीब डेढ़ क्विंटल गांजा लोड था। जिसके बाद पुलिस ने 143 किलो गांजा के साथ साथ पिकअप वैन को जब्त कर लिया और ड्राइवर और  एक नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार ड्राइवर को जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।