ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बिहार में शराब मिलने पर पटना HC ने जताई कड़ी नाराजगी, कोर्ट ने...

बिहार में शराब मिलने पर पटना HC ने जताई कड़ी नाराजगी, कोर्ट ने पूछा- सभी DM बताएं कैसे मिल रही शराब

30-Jan-2020 07:28 AM

PATNA: बिहार में शराब मिलने पर पटना हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है. सभी DM से कोर्ट ने पूछा है कि जब राज्य में पूर्ण शराबबंदी है तो फिर शराब कैसे मिल रही है. कोर्ट ने कहा है कि सभी DM बताएं कि शराबबंदी के बाद भी शराब कौन पहुंचा रहा है, कहीं सैकड़ों तो कहीं हजारों लीटर शराब क्यों पकड़ी जा रही है.


कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि जब राज्य में शराब निर्माण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है तो शराब की खेप कहां से आ रही है. कोर्ट ने कहा कि एक जगह से दूसरी जगह शराब ले जाना कोई मामूली बात नहीं है, जब तक पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी इसमें मिले ना हों.


न्यायमूर्ति डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय की एकलपीठ ने शराब के साथ पकड़े गए लोगों की ओर से दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई की. इस दौरान पटना हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कहा कि सूबे के सभी डीएम बताएं कि शराब कैसे पहुंच रही हैं. कोर्ट ने इस मामले में जिलाधिकारियों से 13 फरवरी तक जवाब देने का आदेश दिया है.