BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
05-Mar-2022 07:26 AM
PATNA : होली को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। बिहार के साथ ही दूसरे राज्यों के शराब तस्कर जो बिहार में अपना कारोबार फैलाये हैं उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा से तीन शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर बिहार लाया गया। इस सिंडिकेट के मुखिया नरेश कुमार पर बिहार में शराब तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं।
मद्यनिषेध इकाई के मुताबिक तस्करों का यह सिंडिकेट बिहार में पिछले दो वर्षों से शराब की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्त में आए नरेश कुमार (राय सिंह कॉलोनी, हांसी, हिसार) पर मोतिहारी के पिपरा, कैमूर के मोहनियां, बगहा के नदी थाना, समस्तीपुर के रोसड़ा, मुफ्फसिल और मधुबनी के फुलपरास थाने में शराब की सप्लाई करने को लेकर मामले दर्ज हैं। नरेश के सहयोगी सोमबीर (डिनोड, भिवानी) की तलाश पिपरा दर्ज मामले में थी। इसके अलावा बिनोद काली (डिनोड, भिवानी) की तलाश मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में दर्ज मामले में थी। इन कांडों में पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
इधर, पटना में शुक्रवार को डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो द्वारा शराबबंदी कानून का सख्ती से अनुपालन एवं मॉनिटरिंग कराने के लिए सभी एसडीओ एसडीपीओ थानाध्यक्ष एवं उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। अधिकारियों को जब्त शराब के विनष्टीकरण एवं जब्त वाहन के राज्यसात और नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।
शराबबंदी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 3 ड्रोन, 22 दो पहिया वाहन तथा तीन मोटर बोट द्वारा सघन गश्ती की जाएगी। इसके लिए 7 टीमों का गठन किया गया है तथा प्रत्येक टीम में उत्पाद विभाग द्वारा पदाधिकारी व कर्मी तैनात रहेंगे। उत्पाद विभाग द्वारा होली पर सघन गश्ती के लिए अतिरिक्त अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति की गई है। इनके द्वारा होटल, रेस्तरां, ढाबा, मैरिज हॉल छापेमारी की जाएगी।