Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
25-May-2020 03:04 PM
MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण में शराब के नशे में धुत्त युवक ने डीएम की हत्या करने की खुली धमकी दे दी. उसने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया कि वो एक जून को डीएम को मार डालेगा. फेसबुक पर डीएम की हत्या के खुले एलान से पूरा प्रशासन सकते में आ गया. हालांकि बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डीएम को मारने की धमकी
दरअसल पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया रघुनाथपुर के युवक आलोक रंजन राम ने फेसुबक पर पोस्ट किया कि वो एक जून को डीएम को मार डालेगा. कुछ ही देर में उसका पोस्ट वायरल हो गया. मामला डीएम और एसपी के पास भी पहुंचा. प्रशासन में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया रघुनाथपुर ओपी में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
पुलिस को झांसा देने की कोशिश की
फेसबुक पोस्ट के वायरल होने के कुछ ही घंटे में मोतिहारी पुलिस उस युवक के घर पर पहुंच गयी. पुलिस ने पूछताछ की तो पोस्ट करने वाले युवक आलोक रंजन राम ने झांसा देने की कोशिश की. उसने कहा कि किसी ने उसका फेसबुक आईडी हैक कर लिया है. हैकर ने ही डीएम को जान मारने की धमकी दी है. लेकिन पुलिस ने अपना तेवर दिखाया तो थोड़ी देर में ही सच्चाई सामने आ गयी.
नशे में धुत्त होकर दी थी धमकी
पूर्वी चंपारण पुलिस के मुताबिक डीएम शीर्षत कपिल अशोक को फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर धमकी देने वाला युवक शराब के नशे में था. मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई है. पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा का कहना है कि गिरफ्तार युवक आलोक रंजन रघुनाथपुर का रहने वाला है. एक्साइज एक्ट और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
मोतिहारी पुलिस का कहना है कि डीएम को धमकी देने वाला युवक आदतन शराबी है. शराब पीने के जुर्म में वह तीन बार पहले भी जेल जा चुका है. उसके पिता सरकारी कर्मचारी हैं जो पहाड़पुर प्रखंड में पदस्थापित हैं. फिलहाल उसके पिता सरकारी नौकरी से निलंबित हैं.