ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / शक्ति सिंह गोहिल बोले- सभी पार्टियों की राय से चुना जायेगा महागठबंधन का...

शक्ति सिंह गोहिल बोले- सभी पार्टियों की राय से चुना जायेगा महागठबंधन का नेता, तेजस्वी की दावेदारी की खारिज, RJD को बनाना होगा को-ओर्डिनेशन कमेटी

30-Jun-2020 10:50 PM

DELHI : कांग्रेस ने एक बार फिर से आरजेडी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार में महागठबंधन का नेता या फेस मानने से इंकार कर दिया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि महागठबंधन की सारी पार्टियां मिलकर तय करेंगी कि उनका नेता कौन होगा. गोहिल ने कहा कि कांग्रेस ये सुनिश्चित करेगी कि महागठबंधन की सारी पार्टियों को सम्मान मिले. इसके लिए आरजेडी को को-ओर्डिनेशन कमेटी बनानी होगी.


तेजस्वी को नेता मानने से कांग्रेस का इंकार
एक अंग्रेजी अखबार को दिये गये इंटरव्यू में शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेता कौन होगा ये सही समय पर और सर्वसम्मति से तय किया जायेगा. अभी ये फैसला नहीं हुआ है. बिहार में लडाई विचारधारा की है, इसमें किसी एक व्यक्ति को नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करके चुनाव लड़ना सही नहीं है.


कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ये बयान आरजेडी को बड़ा झटका देने वाला है. आरजेडी ने एलान कर दिया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे और अगर किसी पार्टी को इससे एतराज है तो वो गठबंधन से बाहर चली जाये. लेकिन शायद आरजेडी कांग्रेस को इस भाषा में जवाब नहीं दे पाये. अहम बात ये भी है कि कांग्रेस का ये बयान किसी प्रदेश स्तर के नेता की तरफ से नहीं आया है बल्कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने ये एलान किया है. शक्ति सिंह गोहिल सिर्फ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ही नहीं बल्कि सोनिया-राहुल के बेहद करीबी नेताओं में शामिल हैं.


आरजेडी को बनाना पड़ेगा को-ओर्डिनेशन कमेटी
शक्ति सिंह गोहिल ने साफ कर दिया है कि बिहार में महागठबंधन को चलाने के लिए आरजेडी को को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाना ही पड़ेगा.


जीतन राम मांझी की ओर से को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग पर शक्ति सिंह गोहिल का बयान भी आरजेडी के इरादों से अलग है. गोहिल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की को-ओर्डिनेशन कमेटी बनाने को लेकर सभी दलों की प्रारंभिक बैठक हो चुकी है. अहमद पटेल की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में ये तय किया गया था कि आरजेडी बिहार  में सभी सहयोगी पार्टियों के साथ बैठक करेगी और फिर को-ओर्डिनेशन कमेटी का गठन किया जायेगा. गोहिल ने कहा कि जल्द ही को-ओर्डिनेशन कमेटी का गठन हो जाना चाहिये.




महागठबंधन में और पार्टियों को शामिल करेंगे
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की किसी पार्टी को अलग नहीं होने दिया जायेगा. बल्कि इसमें और पार्टियों को जोड़ा जायेगा. कांग्रेस चाहती है कि वामपंथी पार्टियों को भी महागठबंधन में शामिल किया जाये. गोहिल ने कहा कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू विरोधी सारी पार्टियों को एक साथ लाना कांग्रेस की प्राथमिकता है.


लोकसभा चुनाव की गलतियां नहीं दुहरायेंगे
गोहिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के हारने के कारणों को विधानसभा में नहीं दुहराया जायेगा. लोकसभा चुनाव के दौरान सीटों के बंटवारे से लेकर दूसरे मसलों पर महागठबंधन की पार्टियों के बीच आखिर आखिर तक उठापटक होती रही. विधानसभा चुनाव में ये चीजें पहले तय करनी होगी. बड़ी पार्टियों को सीट का मोह छोड़ कर बिहार में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए काम करना होगा.