ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

शहाबुद्दीन गैंग का शूटर एनकाउंटर में ढेर: UP पुलिस ने जौनपुर में मार गिराया, AK-47 और पिस्टल बरामद, BJP नेता की हत्या का आरोपी था चवन्नी

02-Jul-2024 03:52 PM

By First Bihar

PATNA: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस ने शहाबुद्दीन गैंग के शातिर बदमाश सुमित सिंह उर्फ चवन्नी सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया। मंगलवार को एक लाख का इनामी चवन्नी अपने दो साथियों के साथ बोलेरो पर सवार होकर कहीं जा रहा था, इसी दौरान एसटीएफ की टीम ने उसे ढेर कर दिया। शातिर बदमाश के ऊपर बीजेपी नेता की हत्या का आरोप था।


दरअसल, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाख का इनामी फरार बदमाश चवन्नी अपने साधियों के साथ उत्तर प्रदेश में देखा गया है।प्राप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम जौनपुर पहुंची और चवन्नी को घेरने के लिए जाल बिछाया। एसटीएफ की टीम ने जब बोलेरो सवार चवन्नी सिंह को रोका तो वह भागने लगा। बदमाशों ने एके 47 से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।


जिसके बाद एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें चवन्नी सिंह को गोली लगी। इस दौरान उसके दोनों साथी वहां से फरार हो गए। घायल चवन्नी को इलाज के लिए एसटीएफ की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से एसटीएफ की टीम ने एके47, पिस्टल और गोलियां बरामद की हैं।


बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला चवन्नी सिंह सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के गैंग का शूटर था। उसके खिलाफ बिहार और यूपी के थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। चवन्नी सिंह बीजेपी नेता की हत्या के मामले में वांटेड था। सीवान के बीजेपी के तत्कालीन सांसद ओमप्रकाश यादव के प्रतिनिधि श्रीकांत भारती की हत्या में भी चवन्नी सिंह का नाम आया था। चवन्नी सिंह सुपारी किलर था और पैसे लेकर लोगों की हत्या करने का काम करता था।