चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
25-Jan-2023 12:21 PM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार में अपराधी के अंदर पुलिस का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। बदमाशों द्वारा अब दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मार दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिवहर जिले के तरियानी प्रखंड के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव आज अहले सुबह भूमि विवाद को लेकर पूर्व मंत्री और सांसद के रिश्तेदार ने अपने ही भाई और भतीजी को गोली मार दी। इस घटना में घायल भाई और भतीजी की पहचान विमल किशोर सिंह (55 वर्ष) व उसकी पुत्री दिव्या कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इन दोनों को सुबह पांच बजे शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि, नवल किशोर और विमल किशोर पूर्व सांसद के साले विश्वनाथ सिंह के पुत्र हैं। इस घटना में घायल युवती की शादी अगले महीने के 15 तारीख को होना तय हुआ है। इससे पहले जमीनी विवाद को लेकर उसके चाचा से उसे गोली मार दी। इस घटना की वजह बारातियों के लिए वह भाई के जमीन पर रास्ता बनाना बताया जा रहा है।
नवल किशोर सिंह ने लाइसेंसी हथियार से भाई विमल किशोर सिंह को गोली मार दी। पिता को बचाने आई बेटी दिव्या कुमारी को भी गोली मार दी। गोली लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अलसुबह ही दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नवल किशोर सिंह, उसकी पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नवल किशोर सिंह की लाइसेंसी हथियार और कार जब्त कर ली है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित के हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
इधर, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल परिवार पूर्व सांसद सीताराम सिंह के ससुराल और पूर्व मंत्री राणा रणधीर के ननिहाल के हैं।