Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
21-Nov-2022 03:02 PM
MUNGER : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में आए दिन किसी ने किसी जिले से यह खबर आते रहती है कि सड़क हादसे में मौत। इसी कड़ी में ताजा मामला मुंगेर से जुड़ा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक शादी पंडाल में घुसकर भगदड़ मचा दिया। यहीं, इस दौरान पंडाल में सो रहे रहे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
बताया जा रहा है कि, मुंगेर जिले के बरियापुर में आयोजित एक शादी में उस वक्त मातम का मौहल बन गया, जब एक ट्रक बेकाबू होकर पंडाल में घुस गया। जिसमें पंडाल में सो रहे एक बुजुर्ग की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा और दो पोते घायल हुए हैं। तीनों को बेहतर इलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बरियारपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर नजीरा कालीस्थान के पास सुल्तानगंज की तरफ जा रहा धान से लदा ट्रक सड़क किनारे बने पंडाल में घुस गया। इसमें पंडाल में सोए लगभग 65 वर्षीय सिकंदर सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके 45 वर्षीय पुत्र होरिल सिंह सहित दो पोते भोला कुमार (20) तथा रवि कुमार (18) जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजन के साथ एनएच 80 पर शव रखकर जाम लगा दिया।
बताया जा रहा है कि, सिकंदर सिंह अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ तिलक के लिए लगाए गए पंडाल में ही सो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एक बेकाबू ट्रक उनके पंडाल में घुस गया और कोहराम मचा दिया। वहीं, ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जाम की सूचना मिलने पर बीडीओ शशि भूषण कुमार और राजस्व पदाधिकारी रवीना गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।
वहीं, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जाम हटवाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि, रविवार रात को सिकंदर सिंह के पोते मोहन कुमार का तिलक का कार्यक्रम हुआ था। घर में जश्न का माहौल था। तिलक के लिए लखीसराय से मेहमान आए थे। रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग करीब देर रात करीब 3 बजे मेहमान को रवाना किया गया।