ब्रेकिंग न्यूज़

घने कोहरे का असर: राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे लेट, भूख-प्यास से यात्री परेशान Patna Crime News: पटना में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर अरेस्ट Patna Crime News: पटना में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर अरेस्ट गया में 5 साल से पाला गया लैब्राडोर डॉग ब्रूनो लापता, सदमे में पूरा परिवार, किया ईनाम की घोषणा Bihar Bhumi: बिहार में बढ़ने जा रहा जमीन रजिस्ट्री का सरकारी रेट, ऐसे तय होगा मार्केट वैल्यू, जानिए.. Bihar Bhumi: बिहार में बढ़ने जा रहा जमीन रजिस्ट्री का सरकारी रेट, ऐसे तय होगा मार्केट वैल्यू, जानिए.. BIHAR: SC/ST पर्चाधारियों को मिलेगा जमीन पर कब्जा, बेदखली करने वालों पर सख्त कार्रवाई: ऑपरेशन भूमि दखल देहानी की शुरुआत Old Pension Scheme : केंद्र सरकार ने साफ किया 8वें वेतन आयोग में वापस होगी ओल्ड पेंशन स्कीम या नहीं, जानिए क्या है सरकार की योजना Bihar Ration Card Online: अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे बनेगा राशन कार्ड; जानिए.. पूरी प्रक्रिया Bihar Ration Card Online: अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, घर बैठे बनेगा राशन कार्ड; जानिए.. पूरी प्रक्रिया

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

28-Apr-2022 02:09 PM

By SAURABH

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की मलबे में दबकर मौत हो गयी। वही उप प्रमुख सहित 3 अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गये। घायलों को सुरसंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर वार्ड संख्या तीन की है। 


मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद्र शर्मा की बेटी निभा की शादी धूमधाम के साथ हो रही थी लेकिन कुछ ही समय बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। घटना मरवा के दिन की है जब अहले सुबह करीब 6:00 बजे दुल्हन के जीजा मोहन सिंह एक कमरे में जाकर सो गए जहां अचानक छत गिर जाने से दबकर उनकी मौत हो गई। 


वही प्रखंड के उप प्रमुख नीलम देवी व दो अन्य बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक मोहन सिंह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बल्हा गांव के रहने वाले थे। मृतक मोहन सिंह को घायल समझकर परिजनों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में भर्ती कराया। 


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहन सिंह की शादी 7 वर्ष पूर्व शिव चंद्र शर्मा के पुत्री रंजना कुमारी से हुई थी। वे दो बच्चों के पिता थे। 5 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र लव कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मृतक परिजनों ने सुरसंड थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायलों का इलाज जारी है।