ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / शादी करने के लिए पटना में ही तेजस्वी ने कर ली थी तैयारी,...

शादी करने के लिए पटना में ही तेजस्वी ने कर ली थी तैयारी, राबड़ी के साथ भरकर गया था सूटकेस

08-Dec-2021 02:48 PM

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शादी के बारे में हर पल खबर सामने आ रही है. पहले हमने आपको ये बताया कि कैसे तेजस्वी सगाई नहीं सीधे शादी करने जा रहे हैं. शादी कल दिल्ली में है. इस शादी की सारी तैयारी दिल्ली में नहीं बल्कि पटना में ही हुई है. विधानसभा का सत्र खत्म होने के बाद ही तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी दिल्ली के लिए निकल गये थे. 


लेकिन उनके साथ सामानों की लंबी लिस्ट थी. राबड़ी देवी के साथ ढेर सारा सूटकेस था. माना जा रहा है कि इस शादी की तैयारी पहले ही कर ली गई थी. और सारी खरीददारी पटना में ही की गई थी. यह सब बहुत सीक्रेट तरीके से की गई थी. किसी को इसकी भनक नहीं हुई. 


बता दें कि तेजस्वी यादव जिस लड़की से शादी कर रहे हैं वह दिल्ली की है, उसका नाम राजश्री है . राजश्री और तेजस्वी में काफी पहले से निकटता है. तेजस्वी की दुल्हन बनने वाली राजश्री दिल्ली की रहने वाली है, हालांकि वह मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं.


इससे पहले तेजस्वी यादव की बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने सगाई की खबरों से इंकार किया था. शादी समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया है. इसी के साथ ही दिल्ली में हो रही शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित रहेगी. मेहमानों की संख्या को 50 के आसपास बताई जा रही है.


शादी को लेकर नजदीकी रिश्तेदार भी कुछ नहीं बोल रहे हैं. यहां पटना में जब फर्स्ट बिहार के संवाददाता दस सर्कुलर राबड़ी आवास पहुंचे तो वहां सन्नाटा था. गार्ड भी कुछ बताने से इनकार कर रहे थे. हालांकि तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि कर दी है. 

news image