ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

बिहार : शादी करने जा रहे दूल्हे को बदमाशों ने मारी गोली, बारातियों में हड़कंप

07-Jun-2021 08:40 AM

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी में शादी करने जा रहे दूल्हे को बदमाशों द्वारा गोली मार देने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई और परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां फिलहाल अभी दूल्हे का इलाज चल रहा है.


बताया जाता है कि मुरली गांव के छोटा टोला निवासी भैरवलाल कुशवाहा की बेटी की शादी शनिवार को होनी थी. ढाका थाना क्षेत्र के कुशवंशी नगर गांव से विनोद कुमार कुशवाहा के पुत्र चंदन कुमार की बारात आई थी. बारात इस्लाम चौक से पश्चिम पक्की सड़क से गांव के उत्तर दिशा से प्रवेश की. गांव से कुछ दूर उतर से एक टेंट हाउस के पास दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी साइड में लगाकर अन्य बारातियों के पहुंचने का इंतजार करने लगा. तभी सफ़ेद रंग की अपाचे पर सवार 2 बदमाशों ने दूल्हे की फोटो लेने के बहाने गेट खुलवाया और गेट खुलते ही एक बदमाश ने गाड़ी की दाहिनी तरफ से दूल्हे को गोली मार दी और भाग निकला. 


गोली दूल्हे के पेट में लगी जिसके बाद घायल अवस्था में बारातियों एवं स्थानीय लोगों ने मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचा दिया. जहां दूल्हे का इलाज चल रहा है. सूचना  मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. दूल्हे को गोली लगने की वजह से शादी तो नहीं हो पाई जिससे लड़की वालों के द्वारा की गई सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई.


फिलहाल कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. इसमें छौड़ादानों थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, दरपा थाना अध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह और आदापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने सीमा को सील कर दिया है. पुलिस प्रेम प्रसंग सहित सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.