ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / लॉकडाउन के बाद भी शब-ए-बारात में जुटे सैकड़ों लोग, पुलिस ने मना किया...

लॉकडाउन के बाद भी शब-ए-बारात में जुटे सैकड़ों लोग, पुलिस ने मना किया तो की रोड़ेबाजी और फायरिंग

10-Apr-2020 09:22 AM

By Shushil

BHAGALPUR: लॉकडाउन के बाद भी लोग पुलिस की बात नहीं मान रहे हैं. मना करने पर पुलिस को ही निशाना बना रहे हैं. शब-ए-बारात को लेकर हबीबपुर स्थित कब्रिस्तान में सैकडों की संख्या में लोग जुटे थे. पुलिस ने मना किया तो भीड़ ने रोड़ेबाजी की और गोली चलाई. गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी. पथराव में होमगार्ड जवान घायल हो गया है. यह घटना भागलपुर के हबीबपुर की है. 


एसपी के साथ पहुंची कई थानों की पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद कई और थानों की टीम पहुंची. इस दौरान स्थिति को कंट्रोल करने के लिए एसपी भी पहुंचे. मस्जिदों से इसका एलान किया गया कि लोग घरों में रहे. तब जाकर लोग अंदर गए. ल़ॉकडाउन का पालन करे.  इस दौरान जवानों ने फ्लैग मार्च किया.

मौलाना ने कहा- यह गलत काम किया

इमारत-ए- शरिया के अमीर-ए- शरीयत हजरत मौलाना वली रहमानी ने कहा कि अगर मुसलमानों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की है तो यह गलत बात है. सभी को अपने दायरे में रहने की जरूरत है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. जो लॉकडाउन को लेकर सरकार का आदेश है वह सभी को पालन करना चाहिए. इसी में ही सबकी भलाई है.