सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
25-May-2021 12:12 PM
MUNGER : बिहार में हर्ष फायरिंग पर सख्त पाबंदी होने के बावजूद भी हर दिन इससे जुड़े मामले सामने आते रहते हैं. कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के बावजूद भी एक तो लोगों की भीड़ शादियों में उमड़ रही है उसपर से नियमों को ताक पर रखते हुए हर्ष फायरिंग का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है जहां शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिन खूब वायरल हो रहा है.
मामला धरहरा प्रखंड के अमारी गांव का है जहां एक युवक सरेआम देसी कट्टा से फायरिंग करता नजर आ रहा है. दरअसल, गांव के रहने वाले कैलाश पंडित की बेटी की शादी थी. शादी समारोह में वरमाला के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई. वीडियो में फायरिंग करने वाला शख्स की उम्र काफी कम है. लेकिन, फायरिंग दनादन कर रहा है. वो भी स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बगल से ही फायरिंग कर रहा है.
आरोपी ने फायरिंग करने के बाद इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है. हेमजापुर थाने की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है.