Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा
09-Jun-2022 10:35 AM
SIWAN: बिहार के सीवान में शादी-विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। सीवान के सिसवन थाना इलाके के भागड़ गांव मे नंदकिशोर यादव के घर बारात आई थे। एक कार्यक्रम के दौरान छत की दीवार गिर गई, जिसमें छत पर खड़े सभी लोग नीचे गिर गए। इस घटना में 12 साल की एक बच्ची समेत एक महिला की जान चली गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों को सदर अस्पताल सीवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। छत गिरने के बाद घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए सीवान के सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने 5-6 लोगों की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का को सदर अस्पताल सीवान भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना पाकर सीवान के सदर एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय सदर हॉस्पिटल पहुंच गए और घायलों की बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर को निर्देश दिया। सदर अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल था। घटना के बाद अस्पताल में इतनी भीड़ बढ़ गई कि लोगों को समझ नही आ रहा था कि इतनी बड़ी घटना कैसे घट घटी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।