अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Jun-2022 01:07 PM
VAISHALI: बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले की है। यहां महुआ-देसरी रोड पर गुरुवार सुबह भदवास पंचायत के अलीपुर मुकुन्द गांव के पास दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही एक कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में दो बच्चों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं, घटना की चपेट में आए दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर खूब हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक बच्चे की पहचान स्थानीय संतोष राय और मनोज राय के बेटे के रूप में की गई है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह महुआ-देसरी सड़क के अलीपुर भदवास गांव वार्ड नंबर छह में आंगनबाड़ी केंद्र पर संतोष राय का चार साल चार का बेटा और मनोज राय का पांच साल का बेटा पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान सामने से रही बाइक को बचाने के चक्कर में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर लौट रही कार का एक्सीडेंट हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ सड़क दो बच्चे जा रहे थे, जिसे कार ने रौंद दिया। दोनों बच्चों की स्पॉट डेथ हो गई। वहीं कार में बैठे दूल्हा-दुल्हन भी घायल हो गए हैं और उन्हें कई जगहों पर चोट आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बच्चों के परिजन रट बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड जामकर हंगामा शुरू कर दिया। महुआ पुलिस के साथ सीओ समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।