गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
01-Aug-2022 03:38 PM
PATNA : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क की मॉनिटरिंग सैटेलाइट से कराने का फैसला लिया है. इसके जरिये एक लाख तीस हजार किमी लंबी एनएच की मॉनिटरिंग की जाएगी. विभाग ने भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीच्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो इन्फॉरमेटिक्स (बीआईएसएजी-एन) को इसकी जिम्मेदारी दी है. इस योजना से बिहार में पहले से बनी सड़क और वर्तमान में चल रही 51 सड़क योजनाओं की निगरानी सैटेलाइट के जरिये हो सकेगी.
जानकारी के मुताबिक, सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने सभी राज्यों के अपने रीजनल ऑफिस को 31 जुलाई तक तैयारी करने का निर्देश दिया था. विभाग के निर्देश पर सभी राज्यों में ऑफिस निर्माण का कार्य पूरा हो गया है. जिसके बाद सड़क की मॉनिटरिंग सैटेलाइट से कराने का फैसला लिया है. सैटेलाइट से मॉनिटरिंग करने से बिहार के अलावा झारखंड की 19, उत्तरप्रदेश की 39 और उत्तराखंड की 38 योजनाओं की जानकारी तुरंत मिल सकेगी.
बता दें कि देश भर में अभी एनएच सड़क निर्माण की 1079 योजनाएं चल रही हैं. इस सूची में भागलपुर की चार परियोजनाओं को शामिल किया गया है. कोसी नदी पर फुलौत होते हुए बिहपुर से वीरपुर तक 1478.40 करोड़ से निर्मित होने वाली 28.92 किमी लंबे पुल व सड़क के अलावा भागलपुर में गंगा पर 1110.23 करोड़ से बनने वाली 4.46 किमी लंबी पुल व सड़क निर्माण, 477.54 करोड़ से मुंगेर-मिर्जा चौकी 50.88 किमी लंबी टू लेन एनएच 80 सड़क की मरम्मत और इसी योजना के 566.15 करोड़ से मरम्मत होने वाली जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक 57.26 किमी लंबी सड़क की योजना शामिल की गई है.