ब्रेकिंग न्यूज़

PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा BIHAR NEWS : यात्रियों के लिए बुरी खबर! इस एयरपोर्ट से उड़ानें हुईं कम, पटना समेत कई शहरों की फ्लाइट्स अचानक बंद बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर?

Home / news / सेंटअप परीक्षा के दौरान हिजाब हटाने की बात पर भड़कीं छात्राएं, शिक्षक पर...

सेंटअप परीक्षा के दौरान हिजाब हटाने की बात पर भड़कीं छात्राएं, शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप

16-Oct-2022 04:15 PM

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में हिजाब को लेकर जमकर बवाल हुआ। कॉलेज में आज सेंटअप का एग्जाम चल रहा था। इसी दौरान कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची थी। ब्लूटूथ होने के शक पर जब हिजाब हटाने की बात जब शिक्षक ने कही तो छात्रा भड़क गयी। छात्राओं ने शिक्षक रविभूषण पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन हिजाब हटाने को कहा साथ ही देशद्रोही भी कहा। शिक्षक ने उसे पाकिस्तान जाने तक कह दिया। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.कनु प्रिया ने इसे माहौल खराब करने की साजिश बताया। उनका कहना है कि जो आरोप छात्रा लगा रही हैं ऐसी कोई बात नहीं है। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है। 


महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में रविवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। सेंटअप की परीक्षा देने आदिवा भी पहुंची थी। उसने बताया कि कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर परीक्षा देने पहुंची थी। क्लास रूम में शिक्षक रविभूषण सर ने उन्हें हिजाब हटाने को कहा। पूछा कि ब्लूटूथ लगा कर आई हो हिजाब हटाओं। ऐसा कहने पर छात्राओं ने कहा कि आप महिला गार्ड को बुला लीजिए जांच कर लीजिए यदि कोई भी आपत्तिजनक सामान निकलता है तो वो बिना परीक्षा दिए चली जाएगी। छात्राओं का आरोप है कि उनकी बातों को वे नहीं माने और कहने लगे हिजाब फेंक दो।


जबकि छात्राओं के आरोप पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ.कनु प्रिया ने कहा कि यह सब माहौल खराब करने की एक साजिश है। कॉलेज का इतिहास काफी पुराना है सभी इंटर की छात्राएं थी इन लोगों को मोबाइल और ब्लूटूथ हटाने को कहा गया था लेकिन उन्होंने इसे अलग एंगल दे दिया। इसे धर्म से जोड़कर विवादित बना दिया जो बहुत ही शर्मनाक बात है। इन छात्राओं को अटेंडेंस भी 75 परसेंट से कम है। शिक्षा मंत्री और यूनिवर्सिटी का साफ निर्देश है कि कम परसेंट वाले छात्राओं को फाइनल एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्राएं बेवजह दबाव बना रहे हैं ताकि कॉलेज प्रशासन इनके सामने झुक जाए। छात्राओं का आरोप निराधार है इस तरह की कोई बात नहीं है। देशद्रोही और पाकिस्तान जाने जैसी बात को भी प्राचार्य ने गलत ठहराया। कहा कि यह सब मनगढत बाते हैं जिसे बेवजह तूल दिया जा रहा है।


महिला कॉलेज में छात्राओं के हंगामे की सूचना पाकर मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत सिन्हा मौके पर पहुंचे। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल भी मौजूद थीं। छात्राओं को समझाने की कोशिश की गयी जिसके बाद कॉलेज की प्राचार्य भी पहुंच गयी उन्होंने किसी तरह छात्राओ को शांत कराया जिसके बाद एग्जाम देकर छात्राएं कॉलेज से बाहर निकल गयी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया गया है। परीक्षा में जांच के दौरान इस तरह की कुछ बात आई थी जिसका समाधान हो गया है।