ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सेना की तैयारी में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी, वायुसेना ने निकाली बम्पर...

सेना की तैयारी में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी, वायुसेना ने निकाली बम्पर बहाली, 1 लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी

23-May-2022 02:07 PM

DESK: सेना की तैयारी में लगे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. वायुसेना ने अलग-अलग पदों पर कई हजार भर्तियां निकालीं हैं. उम्मीदवारों का चयन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के आधार पर होगा. वायुसेना में जाने के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक चलेगी.


वायुसेना (Indian Air Force) ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल  और नॉन टेक्निकल) में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के आधार पर भर्तियां होंगी. साथ ही इसके अलावा मेटेरोलॉजी मेटेरोलॉजी और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री के लिए भी भर्तियां होंगी. 


सभी पदों पर 1 जून से 30 जून तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in या careerindianairforce.cdac.in पर जाकर आवेदन दे सकते हैं. एयरफोर्स ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल व नॉन टेक्निकल) में भर्तियां निकालीं हैं. इसके अलावा मेटेरोलॉजी ब्रांच में मेटेरोलॉजी इंट्री और फ्लाईंग ब्रांच में एनसीसी स्पेशल इंट्री के लिए भी भर्तियां होंगी. 


वायुसेना ने फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयुसीमा 20 से 24 वर्ष तय की गई है. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) के लिए आयुसीमा 20 से 26 साल तक तय की गई है.  उम्मीदवारों की ऑनलाइन AFCAT परीक्षा होगी. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट में भी बैठना होगा. फाइनल मेरिट AFCAT और AFSB दोनों परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर निकाली जाएगी.  


AFCAT एंट्री के लिए सभी आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड,  क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई चालान के जरिए भी कर सकते हैं. अगर वेतन की बात करें तो उम्मीदवारों को 56,100 से 1,10,700 रुपये की सैलरी मिलेगी.