ब्रेकिंग न्यूज़

भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Home / news / शेखपुरा में SHO की संदिग्ध स्थिति में मौत, कल ही हुआ था ट्रांसफर;...

शेखपुरा में SHO की संदिग्ध स्थिति में मौत, कल ही हुआ था ट्रांसफर; कमरे में मिला शव

10-Aug-2024 10:38 AM

By First Bihar

SAIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक थाना अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। यह घटना बरबीघा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिशन थाना क्षेत्र की है। इसके थानेदार बालमुकुंद राय की संदिगध परिस्थितियों में मौत हुई है और शव बरबीघा थाना में के एक कमरे में पाया गया। वहीं,  50 वर्षीय बालमुकुंद राय की मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक बालमुकुंद राय मिशन थाना में पदस्थापित थे। कल ही उनका जयरामपुर थाना स्थानांतरण किया गया था। मिशन थाना में पदस्थापित होने के बावजूद जगह के अभाव के कारण वे बरबीघा थाना परिसर में ही रह रहे थे। वह शाम 6 के आसपास बरबीघा थाना पहुंचकर अपने साथी पुलिस कर्मियों से बातचीत करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। 


वहीं, बरबीघा थाना अध्यक्ष वैभव कुमार जब पटना से बरबीघा लौटे और बालमुकुंद राय को आवाज देकर उठाने का प्रयास किया। लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी जब बालमुकुंद राय ने कोई उत्तर नहीं दिया तो वैभव कुमार उनके कमरे में चले गए। जहां बालमुकुंद राय मुंह के बल अपने बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद वैभव कुमार ने आनन-फानन में अन्य पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने थानाध्यक्ष को मृत घोषित कर दिया। 


बताया जा रहा है कि, बालमुकुंद राय मूल रूप से भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं लोग हार्ट अटैक तो कुछ लोग विषपान करने या किसी जहरीले जीव के काटने की वजह से मौत की आशंका जाता रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। 


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी और कई थानों के थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच गए।  जहां से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद परिजनों को जानकारी दी गई है। परिजन शेखपुरा के लिए रवाना हो गए है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही शेखपुरा एसपी बलिराम चौधरी, डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी सहित जिले भर के थाने की पुलिस और पदाधिकारी बरबीघा थाना पहुंचे हैं।