Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा
26-Jun-2024 08:22 AM
By First Bihar
DESK : लोकसभा के अध्यक्ष पद के चुनाव में में कांग्रेस को झटका लग सकता है। इसकी वजह यह है कि वोटिंग के दौरान कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित सांसद शशि थरूर और टीएमसी नवनिर्वाचित सांसद शत्रुघ्न सिन्हा समेत सात सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
दरअसल,अब तक पांच विपक्षी सांसदों और दो निर्दलीय सांसदों ने शपथ नहीं लिया है। इन सांसदों को स्पीकर चुनाव के बाद शपथ दिलाई जा सकती है।
मालुम हो कि भारतीय राजनीति के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। साल 1952 के बाद पहली बार लोकसभा स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है। यानी की स्पीकर के नाम को लेकर सहमति नहीं बनी और अब सुबह 11 बजे वोटिंग होगी।
जानकारी हो कि, स्पीकर पद पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आम सहमति न बनने के कारण चुनाव की नौबत आई है। एनडीए ने एक बार फिर ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, आईएनडीआईए की तरफ से के सुरेश ने पर्चा दाखिल किया है।दिलचस्प बात है कि इस वोटिंग में कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित सांसद शशि थरूर, टीएमसी नवनिर्वाचित सांसद शत्रु्घ्न सिन्हा समेत सात सांसद वोटिंग में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
आपको बताते चलें कि अब तक पांच विपक्षी सांसदों और दो निर्दलीय सांसदों ने शपथ नहीं लिया है। इसमें टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा, टीएमसी से दीपक अधिकारी,टीएमसी से नुरूल इस्लाम। इसके साथ ही कांग्रेस से शशि थरूर,सपा से अफजाल अंसारी का नाम है। इसके अलावा निर्दलीय सांसद में इंजीनियर रसीद और अमृत पाल का नाम शामिल है। इन सांसदों को स्पीकर चुनाव के बाद शपथ दिलाई जा सकती है।