अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Nov-2020 12:32 PM
PATNA: बिहार में कल तीसरे चरण का चुनाव होने वाला है. जिसमें सीमांचल भी शामिल हैं. इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण का एक बार फिर से मुद्दा उठाया हैं. उन्होंने ने कहा है कि बिहार में शांति रहे इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी है.
मेरे चेहरे से आपको नफरत
गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘’आपको मेरे चेहरे से नफरत हो सकती है, लेकिन आपको अपने परिवार,समाज,बिहार और हिंदुस्तान से नफरत नहीं हो सकती.बिहार को संभालने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जनसंख्या विस्फोट को रोकना होगा. इसलिए NDA को वोट करें. एक बार जरूर पढ़ें एवं सोचें.’’
लव जिहाद रोकने के लिए कानून बनाने की मांग
कुछ दिन पहले ही सहरसा में गिरिराज सिंह ने बिहार में लव जिहाद के लिए कानून बनाने की बात की थी. गिरिराज सिंह ने कहा था कि यूपी में कानून बनाने के लिए सीएम योगी को लोग धन्यवाद दे रहे हैं. लेकिन मैं तो राज्य सरकार में नहीं हूं. लेकिन यह बात साफ है कि लव जिहाद समाज को तोड़ रहा है. इसको लेकर सख्त कानून की जरूरत हैं.
कोरोना की तरह वैक्सीन बनाने की जरूरत
इससे पहले जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैक्सीन लाने की मांग भी गिरिराज सिंह कर चुके हैं. गिरिराज सिंह ने कहा था कि जिस तरह से कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीन बन रहा है. उसी तरह से भारत में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन बनाने की जरूरत है.जनसंख्या बढ़ती हुई आबादी कोरोना से भयानक स्थिति है. कोरोना में हमें सीधे हम पर प्रभावित होते हैं. लेकिन यह विस्फोटक जनसंख्या हमारे शिक्षा को बाधा करता है. हमारा हक लेता है. हमारे विकास को बाधा करता है. आज प्रतिवर्ष दो करोड़ से ऊपर लोग पैदा हो रहे हैं. मैं बार-बार कहता हूं देश को विकसित बनाना है.