ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / PATNA NEWS : सील होंगे पटना के 30 दुर्गा पूजा पंडाल ! इन...

PATNA NEWS : सील होंगे पटना के 30 दुर्गा पूजा पंडाल ! इन चीजों को दुरुस्त करने के बाद ही मिलेगी मंजूरी

07-Oct-2024 02:28 PM

By First Bihar

PATNA : पूरा बिहार इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारी काफी धूम-धाम से हो रही है। ऐसे में दुर्गा पूजा के पंडाल को लेकर भी काफी सजा-सज्जा की तैयारी की गई है। हालांकि, इसको लेकर पटना जिला प्रशासन के तरफ से काफी नियम भी तैयार किए गए हैं। इसी कड़ी में पटना के कई दुर्गा पूजा पंडालों में आग से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। 


जिला अग्निशमन विभाग के निरीक्षण के दौरान 30 पूजा पंडालों में खामियां मिली। इसके बाद विभाग ने नोटिस जारी कर पूजा पंडाल समिति को वहां दो दिनों में मानक के अनुसार व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। इन पंडालों का सोमवार को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। अब अगर कोई कमी मिलती है तो पूजा पंडालों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।


जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि कपड़ा और बांस से बने पूजा पंडाल आग के लिए काफी संवेदनशील होते हैं। एक छोटी सी घटना से बड़ा हादसा हो सकता है। इसके मद्देनजर विभाग ने अपने स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। विभाग की टीम ने शनिवार को पंडालों में आग से बचाव की व्यवस्था की जांच की तो 30 पंडालों में ना तो आग बुझाने वाले छोटे सिलेंडर मिले और ना ही वहां पानी भरा ड्रम और बाल्टी थी। 


ऐसे ज्यादातर पंडाल राजा बाजार, दानापुर, पाटलिपुत्रा और पटना जंक्शन इलाके में मिले हैं। लिहाजा पूजा समिति को निरीक्षण के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। अग्निशमन विभाग ने दुर्गा पूजा पंडालों में आग से निबटने के लिए पटना को चार जोन में बांट कर व्यवस्था की है। व्यवस्थापकों से अपील की गई है कि वे मानक का अनुपालन करें।


इधर, राजधानी में 389 प्रमुख सहित एक हजार से अधिक छोटे पूजा पंडाल बनाए गए हैं। घटना होने पर दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच सकें, इसके लिए विभाग ने 27 प्रमुख जगहों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया है। वहां, दमकल सहित अधिकारी और कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। ड्यूटी पर तैनात करीब साढ़े सात सौ दमकल कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। इस दौरान लोकेशन की जानकारी के लिए गूगल मैप के माध्यम से दमकल पर नजर रखी जा रही है।