ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर बांधी खास राखी, प्रधानमंत्री ने...

स्कूली छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर बांधी खास राखी, प्रधानमंत्री ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

19-Aug-2024 01:02 PM

By First Bihar

DELHI: भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार राखी आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन पर्व के मौके पर स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री आवास पहुंचकर पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी है। इनमें से एक राखी काफी खास है। इस खास राखी पर पीएम मोदी की मां की तस्वीर लगी है।


इस खास राखी में लगी तस्वीर में पीएम मोदी अपनी दिवंगत मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस राखी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संदेश भी लिखा गया है। पीएम मोदी ने पिछले दिनों पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी और देशवासियों से अपील की थी कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी अपनी मां और धरती माता के प्रति सम्मान प्रगट करें।


इसके साथ ही साथ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए”।


news image