ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी दसवीं की छात्रा,...

स्कूल से पढ़ाई कर साइकिल से घर लौट रही थी दसवीं की छात्रा, तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने मारी ठोकर, छात्रा की हुई मौत

21-May-2022 03:16 PM

By SAURABH

 SITAMARHI: सीतामढ़ी में स्कूल से पढ़कर घर लौट रही दसवीं की छात्रा की बाइक की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर ईट भट्ठा के पास की है। मृतका की पहचान मुरारी महतों की बेटी रानी के रूप में हुई है जो कमला गर्ल्स हाई स्कूल डुमरा में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। 


रानी साइकिल से स्कूल जाती थी। आज भी वह साइकिल से ही स्कूल गयी हुई थी और घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल में ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ठोकर मारने वाले बाइक सवार की पहचान सुनील के रुप में हुई है जो हरिहरपुर का रहने वाला है।


लड़की को ठोकर मारने के बाद वह मौके से भाग रहा था तभी वहां मौजूद ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसे थाने ले गये। वही छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।