Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़
19-Jan-2021 06:05 PM
PATNA : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब तक नीतीश सरकार पोशाक खरीद के लिए राशि देती आई है. मुख्यमंत्री पोशाक योजना मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना और बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना के तहत अब तक स्कूली छात्र छात्राओं को सीधे डीबीटी के माध्यम से सरकार राशि मुहैया कराती रही है लेकिन अब सरकार ने इसमें बदलाव किया है.
आज शाम हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस पोशाक योजना में बदलाव का फैसला लिया गया है. अब सरकार पहली कक्षा से लेकर बारहवीं तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जीविका दीदी के माध्यम से बनाए गए ड्रेस मुहैया कराएगी. सरकार ने फैसला किया है कि चरणबद्ध तरीके से जीविका दीदी की तरफ से बनाए गए ड्रेस किसी छात्र छात्राओं को दिए जाएंगे. पहले चरण में दो सेट सिले हुए पोशाक खरीदने की अनुमति सरकार ने दी है.
अब तक के छात्र-छात्राओं को पोशाक के लिए सीधे उनके बैंक खाते में सरकार की तरफ से राशि मुहैया कराई जाती रही है. नीतीश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की चर्चा अन्य राज्यों में भी हुई है और सरकार इसे सबसे सफल योजनाओं में से एक मांग की है. लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है. अब राशि की बजाए सिले हुए पोशाक के छात्र छात्राओं को मुहैया कराए जाएंगे और यह सब कुछ चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा.