PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
02-Jan-2024 07:32 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तस्वीर आए दिन सामने आती रहती है। कभी स्कूल में सोते नजर आते हैं तो कभी धूप सेंकते दिखते हैं इस बार शिक्षकों के आग तापने का मामला सामने आया है। मामला सीतामढ़ी का है जहां नए साल में आग तापना स्कूल के शिक्षकों को महंगा पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु ने रुन्नीसैदपुर के इब्राहिमपुर उ.म.वि के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को यह आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 नववर्ष पर WhatsApp के माध्यम से तस्वीर भेजते हुए सूचित किया गया है कि उ०म०वि० इब्राहिमपुर, रुन्नीसैदपुर में शिक्षण का कार्य नहीं हो रहा है एवं सभी शिक्षक बाहर में आग सेंक रहे हैं।
इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता दर्शा रहे हैं। इसलिए इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर अपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अधोहस्ताक्षरी की बाध्यता होगी। प्राप्त स्पष्टीकरण पर अंतिम निर्णय होने तक आपका एवं विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक / शिक्षिका का वेतन स्थगित किया जाता है।