Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
01-Feb-2022 07:23 AM
PATNA : बिहार में साढ़े चार लाख से ज्यादा संविदा कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। नीतीश सरकार ने अब संविदा पर काम करने वाले कर्मियों की पूरी जानकारी रखने का फैसला किया है। इन संविदा कर्मियों की सेवा पुस्तिका बनाने का फैसला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका प्रारूप जारी कर दिया। साथ ही सभी विभागों को भी इसे भेज दिया गया है। सेवा पुस्तिका में संविदा कर्मियों की तमाम जानकारी होगी जिसमें नाम पते के साथ नियोजन की तारीख से लेकर छुट्टी तक की जानकारी दर्ज रहेगी। सभी स्तर के संविदा कर्मियों का सर्विस बुक रहेगा। हर पांच साल पर इसे अपडेट भी किया जाएगा।
संविदा कर्मियों की सेवा पुस्तिका यादव के फैसले को इस नजरिए से देखा जा रहा है कि सरकार आने वाले वक्त में संविदा कर्मियों को अन्य तरह के लाभ भी दे सकती है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों के प्रमुख, डीजीपी, प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम को इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के स्तर से सितंबर 2018 और जनवरी 2021 को लेकर नियोजित कर्मचारियों से संबंधित नियोजन की प्रक्रिया को लेकर आदेश जारी किया गया था। इस बात ध्यान रखते हुए संविदा पर बहाल होने वाले सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका बनाई जाएगी।
सर्विस बुक में संविदा कर्मी का नाम, पता, पिता का नाम, नियोजित पद, नियोजन की तारीख, जन्मतिथि से लेकर उन्हें दिए गए अलग-अलग तरह के अवकाश का भी ब्योरा रहेगा। वहीं संविदाकर्मी के शादीशुदा महिला होने पर सेवा पुस्तिका में पति का भी नाम दर्ज करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा संविदा कर्मी का आधार नम्बर, एसएसी-एसटी समुदाय से होने की सूरत में जाति-जनजाति का ब्योरा, लम्बाई, शरीर पर पहचान का चिन्ह के साथ बायें हाथ की उंगलियों के निशान भी दर्ज होंगे। सेवा पुस्तिका में संविदा नियोजन के समाप्त होने की तारीख, समाप्ति का कारण भी दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही उन्हें दिए गए सभी तरह के अवकाश के उपभोग का भी विवरण इसमें लिखा जाएगा।