मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Jun-2023 07:48 AM
By First Bihar
BANKA: बिहार अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आए दिन खुले में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे है. ताजा मामला बांका जिले का है जहां रविवार की देर रात्रि अपराधियों ने सरपंच अरुणा देवी के पुत्र केशव लाल मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया.
घटना रजौन थाना क्षेत्र के राजावर पंचायत की है. घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. वही घायल युवक का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल भागलपुर, मायागंज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वही रजौन थाना में घायल युवक के पिता अयोध्या मंडल ने मामला दर्ज कराया है. पिता ने देश्वर मंडल पर अपने पुत्र को गोली मारने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ पुलिस त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
घायल युवक के पिता अयोध्या मंडल ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि रविवार की रात घर के सभी लोग छत पर सोए हुए थे. इसी बीच देर रात तेज हवा चलने के लगी जिससे सभी लोग जग गए. इसी बीच अपराधियों द्वारा जान मारने की नीयत से चलाई गई गोली केशव लाल मंडल के बाएं पैर में आ लगी. घटना के बाद टॉर्च की रोशनी जलाकर जब देखा तो गांव के ही दीपक मंडल और उदेश्वर मंडल सहित चार अज्ञात लोग पिस्टल लहराते हुए धमकी देते हुए भाग गए.
वही घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से युवक को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.