तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
08-Feb-2021 11:16 AM
DESK : सरकारी अधिकारियों से तंग आकर बीएसपी के एक नेता ने आत्महत्या कर ली है. बीएसपी नेता की मौत के बाद काफी बवाल हो गया है. दरअसल मृतक नेता ने 2 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है और इस पूरे मामले के लिए एसडीएम और रजिस्ट्रार कानूनगो को जिम्मेदार ठहराया है.
मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का है, जहां सहसवान गांव के रहने वाले बसपा नेता हरवीर सिंह ने तहसील परिसर में ही सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली है. मरने से पहले बसपा नेता हरवीर सिंह ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है, जो बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में मीडिया से दोषी दोनों अधिकारियों को सजा दिलवाने की गुहार भी लगाई है.
मृतक के भाई का आरोप है कि शनिवार को एसडीएम सहसवान ने उसके साथ बदसलूकी की और जेल भेज देने की धमकी दी. हरवीर इस व्यवहार से इतना दुखी हुआ कि उसने तहसील परिसर में ही सल्फास खाकर अपनी जान दे दी. उसने खुद अपने परिजनों को जहर खा लेने की बात फोन पर बताई. आनन फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
इस मामले को लेकर बदायूं के एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच एडीएम राजस्व-वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंप दी है. आप है कि रजिस्ट्रार कानूनगो और एसडीएम उससे 50 हजार रिश्वत मांग रहे थे.