ब्रेकिंग न्यूज़

गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह

सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के ऑफिस को खोलने का आदेश दिया, क्लास नहीं शुरू होंगे

12-May-2020 06:27 AM

PATNA : लॉकडाउन के कारण बंद बिहार के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के दफ्तर अब खुलेंगे. हालांकि क्लास नहीं चलेंगे लेकिन कार्यालय के काम होंगे. बिहार सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के कार्यालयों एवं कोषांगों को खोलने के आदेश दिये हैं। सभी यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन पढाई करा कर अपने एकेडमिक कैलेंडर को अमल में लाने का निर्देश दिया गया है. 

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने सभी यूनिवर्सिटी के कुलपति को पत्र लिख कर कार्यालय खोलने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सतीश चन्द्र झा ने इस बाबत सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजा है. विशेष सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के दफ्तर खुले रहेंगे. कार्यालयों के खुले रहने से कर्मचारियों के वेतन-भत्ते के भगुतान, कोर्ट से संबंधित मामलों और दूसरे जरूरी काम होते रहेंगे, 

सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अधिकारियों को नियमित तौर पर कार्यालय आने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में वर्ग क, ख के अधिकारी नियमित तौर पर हर रोज कार्यालय आयेंगे. लेकिन कर्मचारियों को छूट दी गयी है. वर्ग ग और संविदा पर नियुक्त कर्मचारी में से 33 फीसदी को हर रोज ऑफिस आना होगा. यानि हर कर्मचारी तीन दिन में से एक दिन ऑफिस आयेगा. 

सरकार ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के पदाधिकारियों को कर्मचारियों का रोस्टर तैयार करने को कहा है. शिक्षा विभाग ने ये भी हिदायत दी है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार के दिशा निर्देश का पालन करना भी जरूरी होगा. सभी अधिकारी और कर्मचारी मास्क पहनकर कार्यालय आएंगे. वहीं वे सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करेंगे.