ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / सरकार में ताबड़तोड़ ट्रांसफर: फिर 29 IPS बदले गये, शिवदीप लांडे को सहरसा...

सरकार में ताबड़तोड़ ट्रांसफर: फिर 29 IPS बदले गये, शिवदीप लांडे को सहरसा तो उपेंद्र शर्मा को शाहाबाद के DIG का जिम्मा

30-Dec-2021 08:52 PM

PATNA: साल खत्म होने से एक दिन पहले ताबडतोड़ तबादला कर रही सरकार ने 29 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की नयी सूची जारी कर दी है।


महाराष्ट्र से लौटे सुपर कॉप शिवदीप लांडे को कोसी क्षेत्र के डीआईजी तो पटना के एसएसपी रहे उपेंद्र कुमार शर्मा को शाहाबाद के डीआईजी का जिम्मा दिया गया है। सरकार ने नव प्रोन्नत दो डीजी को भी नया काम सौंप दिया है।


इन पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

बड़े पैमाने पर एसएसपी औऱ एसपी का ट्रांसफर करने के बाद राज्य सरकार ने 29 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की नयी सूची जारी कर दी है. देखिये किसका हुआ है ट्रांसफर...

एडीजी से डीजी में प्रमोट किये गये विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का सीएमडी बना दिया गया है.

डीजी पद पर प्रमोट किये गये ए.के. अंबेदकर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का डीजी बनाया गया है.

एस रविंद्रण को बिहार राज्य खेल कूद प्राधिकरण के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वे एटीएस के एडीजी बने रहेंगे.



दरभंगा के आईजी पद पर तैनात अजिताभ कुमार को एडीजी में प्रमोशन देकर पुलिस मुख्यालय में प्रोविजनिंग का एडीजी बनाया गया है.

पटना के आईजी संजय सिंह को प्रमोशन दिये जाने के बाद पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड आर्डर का एडीजी बना दिया गया है. 

आईजी हेडक्वार्टर पद पर तैनात रहे राकेश राठी को पटना क्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है.



मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार को सूबे का नया वायरलेस आईजी बनाया गया है. 

डीआईजी विनय कुमार को प्रमोशन देकर सूबे का नया आईजी (हेडक्वार्टर) बनाया गया है.

प्राणतोष कुमार दास को अपराध अभिलेख ब्यूरो का आईजी बनाया गया है. वे डीआईजी, बिहार पुलिस अकादमी के पद पर तैनात थे.



पंकज सिन्हा को प्रमोशन देकर मुजफ्फरपुर क्षेत्र का नया आईजी बनाया गया है. वे मुंगेर में डीआईजी पद पर तैनात थे.

ललन मोहन प्रसाद को दरभंगा का नया आईजी बनाया गया है. वे सहरसा में डीआईजी पद पर तैनात थे.

जितेंद्र मिश्रा को होमगार्ड का आईजी बनाया गया है. वे होमगार्ड में ही डीआईजी पद पर तैनात थे.



राजेश कुमार को बेगूसराय के डीआईजी पद से हटाकर पटना में मानवाधिकार का डीआईजी बनाया गया है.

सुनील कुमार को डीआईजी सुरक्षा बनाया गया है. वे एआईजी निरीक्षण के पद पर तैनात थे.

पी कन्नन को शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी पद से हटाकर विशेष निगरानी इकाई में डीआईजी बनाया गया है.



शिवदीप वामनराव लांडे को सहरसा में कोसी क्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है.

एस प्रेमलथा को निगरानी में डीआईजी बनाया गया है. वे  होमगार्ड में डीआईजी पद पर तैनात थीं.

उपेंद्र कुमार शर्मा को शाहाबाद का नया डीआईजी बनाया गया है. वे पटना के एसएसपी पद पर तैनात थे.



सत्यवीर सिंह को बेगूसराय क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. वे बीएमपी-9 के कमांडेंट पद पर तैनात थे.

विकास वर्मन को पुलिस मुख्यालय में डीआईजी प्रशासन बनाया गया है. वे पटना के रेल एसपी पद पर तैनात थे.

मनोज कुमार को बीएमपी केंद्रीय मंडल का डीआईजी बनाया गया है. वे सुपौल के एसपी पद पर तैनात थे.



श्रीमती किम को पुलिस मुख्यालय में विशेष कार्य बल का डीआईजी बनाया गया है. वे बीएमपी-14 में कमांडेंट पद पर तैनात थे.

निताशा गुडिया को बिहार पुलिस अकादमी का डीआईजी बनाया गया है. वे भागलपुर की एसएसपी पद पर तैनात थीं.

संजय कुमार को मुंगेर का नया डीआईजी बनाया गया है. वे बिहार पुलिस अवर सेवा आय़ोग में एसपी पद पर तैनात थे.



कटिहार के एसपी रहे विकास कुमार को होमगार्ड में ड़ीआईजी बनाया गया है.

कटिहार के रेल एसपी रहे दिलीप कुमार को एटीएस का डीआईजी बनाया गया है.

बीएमपी-13 के कमाडेंट अश्वनी कुमार को निगरानी में डीआईजी बनाया गया है.

निगरानी के एसपी अमजद अली को नागिरक सुरक्षा का डीआईजी बनाया गया है.

अरविंद ठाकुर को होमगार्ड में डीआईजी बनाया गया है. वे बीएमपी में एआईजी पद पर तैनात थे.


news image

news image

news image