हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jun-2021 11:59 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: एक ओर जहां लोगों में जागरूकता लाने के लिए सरकार की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश पहुंचाया जा रहा है लेकिन वही कुछ लोगों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला बेगूसराय में सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी नवजात बच्ची को आम के बागीचे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गयी।
जिस बच्ची को नौ महीने तक अपने पेट में पाला उसके जन्म होते ही मरने के लिए उसे आम के बागीचे में फेंककर कलयुगी मां फरार हो गयी। आखिर इस नवजात का क्या कसूर था। सिर्फ इतना ना कि वह बेटा नहीं बल्कि बेटी हैं। ऐसा लगता है कि शायद उसकी मां और परिवारवाले को बेटे की चाहत थी। बेटी जन्म होने पर महिला ने अपने कलेजे के टूकड़े को आम के पेड़ों के नीचे फेंक दिया और वहां से चुपके से भाग निकली।
मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत की है जहां ताजपुर चिमनी के पास आम के बगीचे में नवजात बच्ची को बरामद किया गया है। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तब वहां पहुंचे जहां बच्ची को फेंका देखकर हैरान रह गये।
ग्रामीणों ने भगवानपुर पीएचसी को इसकी सूचना दी। ताजपुर निवासी रंजन साह की पत्नी काजल देवी ने बच्ची को उठाकर सीने से लगा लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से बच्ची को भगवानपुर पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गयी। जिसके बाद जब सब कुछ सामान्य हो गया तब ताजपुर निवासी काजल देवी ने बच्ची को गोद लेने की बात कही।
बच्ची को फिलहाल हॉस्पिटल में ही रखा गया है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि बच्ची काजल को सौंपा जाता हैं या नहीं। नवजात बच्ची को इस तरह आम के बगीचे में फेेंके जाने की घटना से ग्रामीण भी सकते में है। लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। मामला चाहे जो भी हो लेकिन इस तरह अपने कलेजे के टूकड़े को कोई नहीं फेंकता। हर किसी को अपना बच्चा प्यारा होता है। ऐसे में इस तरह की घटना ने मानवता को शर्मसार करने का काम किया है।