ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / शराबबंदी में कोई छूट नहीं: नीतीश ने अधिकारियों को कहा-ड्रोन, कुत्ता, मोटर बोट...

शराबबंदी में कोई छूट नहीं: नीतीश ने अधिकारियों को कहा-ड्रोन, कुत्ता, मोटर बोट जैसे सारे संसाधन लगाकर शराबियों को पकड़िये

07-Feb-2022 08:07 PM

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून में राहत की अटकलें लगा रहे लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया है. नीतीश ने अपने अधिकारियों को आज दो टूक कहा-चाहे जो कुछ भी करना है करिये. ड्रोन लगाइये, मोटर बोट दौड़ाइये, खोजी कुत्ता घुमाइये लेकिन शराब पर रोक लगाइये. नीतीश ने अपने अधिकारियों को कहा-दूसरे राज्यों में प्रचार करिये कि बिहार में शराबबंदी किस तरीके से सफल है. यानि बिहार का पैसा लगाकर देश भर में नीतीश की शराबबंदी का प्रचार किया जायेगा.


समीक्षा बैठक में नीतीश का फरमान

नीतीश ने आज शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की थी. बिहार में मीडिया का एक तबका काफी दिनों से अटकलें लगा रहा था कि शराबबंदी कानून में ढील दी जायेगी. आज जब सीएम की बैठक थी तो कयास लगाये जा रहे थे कि इसमें ही शराबबंदी कानून में परिवर्तन पर फैसला लिया जायेगा. लेकिन नतीजा उल्टा आया. नीतीश ने अपने अधिकारियों को कहा कि किसी सूरत में शराबबंदी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाये. मुख्यमंत्री ने कहा-शराबबंदी कानून को अमल में लाने में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. 


नीतीश ने  फिर अपने अधिकारियों को कहा कि राजधानी पटना में शराब को उखाड फेंके. शराब को पकड़ने के लिए ड्रोन, मोटर बोट, खोजी कुत्ता सारे चीजों की मदद लें. पूरी प्लानिंग करके पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम काम करते रहे ताकि कोई भी धंधेबाज बच नहीं पाये. शराब पीने वालों को सजा दिलाने के लिए ट्रायल में तेजी लाया जाये. 


सरकारी पैसे पर दूसरे राज्यों में प्रचार करायेंगे नीतीश

नीतीश की बैठक की सबसे दिलचस्प बात ये रही कि अब सरकारी पैसे पर दूसरे राज्यों में ये प्रचार किया जायेगा कि बिहार में शराबबंदी कितनी सफल है. नीतीश ने अपने अधिकारियों को कहा कि दूसरे राज्यों के लोग भी चाहते हैं कि उनके राज्य में भी शराबबंदी हो. ऐसे लोगों को बिहार की सफल शराबबंदी की जानकारी मिलनी चाहिये. 


डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों ने छोड़ दी शराब

नीतीश ने अपने अधिकारियों को कहा कि सर्वे में ये बात आ चुकी है कि शराबबंदी के बाद बिहार के 1 करोड़ 64 लाख लोगों ने शराब पीना छोड दिया है. तभी शराबबंदी के बाद बिहार में दूध, सब्जी, मिठाई और फल की खपत बढ गयी है. नीतीश ने अपने अधिकारियों को कहा कि वे फिर से सर्वे करायें कि अब कितने और लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है. 


पुलिस पर लगाम कस कर रखें

नीतीश कुमार ने सूबे के अधिकारियों को कहा कि वे पुलिस पर खास निगरानी रखें. थानों द्वारा शराबबंदी को लेकर की जा रही कार्रवाई की लगातार निगरानी करते रहें. जो भी गड़बड़ी करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. 


news image


news image


news image


news image


news image